ठेकाकर्मी को सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया, हुआ हादसा ,ज़िम्मेदार कौन ?

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : एसईसीएल के कोरबा स्थित सेंट्रल वर्कशॉप में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सैंकड़ो फ़ीट की ऊंचाई से गिरने के कारण एक युवा ठेका कर्मी की मौत हो गई। मृतक अजय केंवट पिता स्व. बहरता राम उम्र लगभग 18 वर्ष अमरैयापारा मुड़ापार का निवासी था। बताया जा रहा है कि ठेकाकर्मी को सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया था,जिससे यह हादसा हो गया और उसकी सांसें थम गई।

इस मामले में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद अजय को लेकर ठेकेदार निजी अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मानिकपुर पुलिस को दे दी गई है,जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -