ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से 4 की मौके पर मौत…

Must Read

अनूपपुर(आधार स्तम्भ) :  मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर करंजिया से पौनी क्रेशर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार चारों लोग इंजन के नीचे दब गए।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करनपठार पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ट्रैक्टर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -