ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर 4 की मौत हादसा, रॉन्ग साइड आ रहा था ट्रेलर, गैस कटर से निकाले गए शव…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तम्भ)  :  बिलासपुर में रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था।

इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते ही कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ट्रेलर चालक गिरफ्तार

सकरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), पिता बालाराम रात्रे, निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर

विशाल लहरें (25 वर्ष), पिता राजकुमार लहरें, निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

अनमोल लहरें (14 वर्ष), पिता संजय लहरें, निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

सोनू मिरी (28 वर्ष), निवासी कोटा

घायल की पहचान प्रकाश रात्रे, पिता मंशाराम रात्रे, निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर के रूप में हुई है। उनका सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है।

Latest News

नवा रायपुर में केबल-लोहे की चोरी का खुलासा, 3-4 साल से सक्रिय दो शातिर चोर गिरफ्तार…

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :  नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में लंबे समय से हो रही केबल और लोहे के सामान...

More Articles Like This

- Advertisement -