₹20000 लेनदेन की ऑडियो हो रही वायरल….
कथित ऑडियो दीपिका पुलिस और पीड़ित के बीच वार्तालाप का अंश बताया जा रहा है….
कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा जिले के दीपका थानान्तर्गत प्रार्थिया ने पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि दिनांक 21/5/2023 को समय रात करीबन 8 बजे दीपका थाना से तीन पुलिस कर्मी आये थे। जिसमें से निर्मल नामक पुलिस कर्मी को पहचानती हूँ। बिना किसी सूचना दिये जबरन तीनों मेरे घर आये और मेरे पुत्र राहुल चौहान को बुलेरों में बैठाकर ले गये और उस समय मैं कुछ आवश्यक काम से पड़ोसी के घर गयी हुई थी। जानकारी पाकर में पुलिस थाना दीपका गई। तब निर्मल नामक पुलिस कर्मी ने तुम्हारे पुत्र राहुल चौहान को घर ले जाना है तो 100000 / एक लाख रूपये लेकर आओ ऐसा कहा। मैने निवेदन किया इतने रकम नहीं दे सकेंगे। तब मुश्किल से 30000/ तीस हजार रूपये देने पर मेरे पुत्र को छोड़ने को तैयार हुआ। रात करीबन 12 बजे 20000/बीस हजार रूपये व्यवस्था कर थाना दीपका के अंदर निर्मल नामक पुलिस को दिया तब वह मेरे पुत्र को मेरे साथ घर वापस जाने दिया था। साथ ही निर्मल पुलिस ने मुझे तथा मेरे पुत्र को यह धमकी दिया कि बाकी दस हजार रूपये को सुबह लाकर देना नही तो झूठे केस बनाकर जेल भेज दूंगा। रात 11:37 बजे निर्मल पुलिस ने मेरे पुत्र राहुल के मोबाईल नम्बर लेकर अपने मोबाईल नम्बर 997789xxxx से पुलिस थाना में ही मिस कॉल करके देखा था। उसके बाद दूसरे दिन/दिनांक 22/5/2023 को शाम करीबन 6:27 बजे से लगातार शेष 10 हजार रूपये को फोन कर मांग किया जा रहा। निर्मल पुलिस ने 22/5/2023 को मोबाईल नम्बर 997789xxxx फोन कर पैसे की मांग कर तंग किया है तथा इसी नम्बर से निर्मल पुलिस ने दिनांक 23/5/2023 को सुबह फिर से मेरे को 10 रुपये की मांग कर किया जा रहा है। मेरा पुत्र मोबाईल नम्बर को नहीं उठा रहा था तो निर्मल पुलिस ने दूसरा मोबाईल नम्बर 724064xxxx दिनांक 23/5/2023 को रात 7:47 बजे मेरे पुत्र को फोन लगा कि मेरे मोबाईल को उठाने में दिक्कत हो रहा है। पैसे व्यवस्था कर थाना आजा। मेरे पुत्र ने उसे कहा कि साहब 20 हजार रूपये दे चुके हैं उतने में मान जाओ।
(उक्त बात की रिकार्डिंग हमारे मोबाइल में है।) फिर निर्मल पुलिस ने कहने लगा कि टीआई साहब से आकर मिल। इस प्रकार निर्मल पुलिसकर्मी ने मेरे पुत्र के विरुद्ध मामला नही बनाने के नाम पर पुलिस थाना के अंदर 20 हजार ले चुका है। तथा मेरे पुत्र से फोन से और 10 हजार रूपये की माग कर मेरे पुत्र को प्रताड़ित किया जा रहा है तथा थाना आकर टीआई साहब से मिलने को बोला जा रहा है। पुलिस थाना दीपका के द्वारा मेरे पुत्र राहुल चौहान के विरूद्ध आबकारी अधिनियम धारा 34(1) (क) अपराध कमांक 200/ 2023 के तहत झूठा प्रकरण बनाया गया है।




