झींका में अवैध रेत खनन पर विधायक फूलसिंह राठिया ने कसा शिकंजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Must Read

छत्तीसगढ़ (आधार स्तंभ) : जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मोहरा के आश्रित ग्राम झींका में अवैध रेत खनन और भंडारण की शिकायतों पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को ग्रामीणों की मांग पर मौके का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने भारी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण और रेत से लदे वाहनों को देखा।

रेत माफियाओं की करतूत से ग्रामीण परेशान

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से झींका में रेत का अवैध खनन चल रहा है, जिससे ना सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि गांव की सड़कों और पुल-पुलियों पर भी असर पड़ रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से रास्ते जर्जर हो गए हैं।

विधायक ने जताई नाराजगी, मांगी त्वरित कार्रवाई

विधायक राठिया ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “यह खुली लूट है। माफिया प्रशासन की आंखों के सामने रेत चोरी कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।” उन्होंने खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग को तत्काल संयुक्त कार्रवाई करने और दोषियों पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों का मिला विधायक को समर्थन

निरीक्षण के दौरान गांव के सरपंच मीना नामदाऊ बिंझवार, पूर्व सरपंच कीर्तन बिंझवार, द्वारिका कौशिक, ललिता बाई कंवर, चैतराम कंवर, रामायण सिंह, गोवर्धन कंवर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एकमत से रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Latest News

इधर पूजा के लिए निकला परिवार, उधर ताला तोड़कर नकदी-जेवर ले उड़े बदमाश

कोरबा(आधार स्तंभ) :     सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी...

More Articles Like This

- Advertisement -