झाड़ फूंक से गई बच्ची की जान

Must Read

अकलतरा(आधार स्तंभ): ग्राम खटोला  में घर के अंदर खेल रही बच्ची को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और इलाज के लिए अस्पताल न ले जाकर झाड़ फूंक कराने ले गए। जिससे उसकी तबीयत और बिगडने लगी। तबीयत में सुधार नहीं होने पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया। जहां डाक्टर ने जांच उपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामला अकलतरा थाना का है। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला में मंगलवार की शाम तकरीबन 7 बजे प्रिंसी धीवर 9 वर्ष अपने घर में खेल रही थी। वही लाइट भी बंद था इस बीच जहरीले सांप ने प्रिंसी को काट लिया। मगर स्वजन को लगा कि किसी तार से खरोंच आई होगी।  इस बीच वह सो गई लगभग आधा घंटा बाद जब उसे उल्टी होने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी तब पता चला कि सांप ने काटा है। उसे अस्पताल न लाकर झाड़ फूंक कराया गया। तबीयत अधिक बिगड़ने पर आज बुधवार की सुबह 7 बजे स्वजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां डाक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी अकलतरा थाने में दी गई।

Latest News

अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियों की मौत, पेयजल को लेकर विकास नगर में दहशत

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट के नीचे बहने वाली अहिरन नदी में शनिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -