झंडा विवाद, प्रधान आरक्षक और आरक्षक लाइन अटैच, दो व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) :  जिले के मचांदुर गांव में भगवा झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सेना जवान कौशल निषाद के घर भगवा झंडा लगाने के बाद हुए विवाद में शामिल एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है I

बता दें कि मचांदुर गांव के जिस मोहल्ले में यह विवाद हुआ वहां मुस्लिम के 40 परिवार हैं, तो वहीं हिंदू समाज के 2 परिवार निवास करते हैं। बीते 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर यहां हरे झंडों की सजावट की गई थी।

इस दौरान इस मोहल्ले में निवास करने वाले जवान कौशल निषाद ने भी अपने घर पर भगवा झंडा लगा दिया। इसके बाद दो पुलिसकर्मियों ने झंडा हटाने का अनुरोध किया, लेकिन निषाद परिवार ने झंडा उतारने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस बीच बचाव में जवान की मां के पहुंचने से पुलिस कर्मी वहां से वापस लौटे।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -