जूते की माला पहनाकर दूल्हे की जमकर पिटाई

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बारात लेकर शादी करने पहुंचे दूल्हे की दुल्हन के घर जूते की माला पहनकर जमकर पिटाई की गई। दूल्हे को पीटता देख बाराती विवाह स्थल से फरार हो गए।

दूल्हे को जूता पहनाकर पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गुजरात से एक युवक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कोरबा बारात लेकर शादी करने पहुंचा था, शादी करने पहुंचा दूल्हा पहले से ही शादी शुदा था। दूल्हे की पहली पत्नी ने फोटो और वीडियो दुल्हन के घर वालों को भेजकर पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद शादी के मंडप में खूब हंगामा हुआ।

लोगों में दिखा गुस्सा

युवक के पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई जानने के बाद दुल्हन के परिवार में भारी आक्रोश है। शादी होने ही वाली थी कि मामले का खुलासा हो गया। दूल्हा दादूराम गुजरात में खुद को असिस्टेंट मैनेजर बताकर रिश्ता तय किया था, जो पूरी तरह फर्जी निकला। दूल्हे की पिटाई की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दूल्हा को थाने लाया गया। इसके बाद बस्ती के लोग काफी संख्या में दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाना पहुंच गए।

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -