जिले में बढ़ रही सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात प्रबंधन में कसावट लाने हेतु की गई जैम कर कार्यवाही

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में बढ़ रही सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात प्रबंधन में कसावट लाने हेतु श्रीमती नेहा वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा को यातायात प्रबंधन का प्रभार सौंपा है। साथ ही बेनेडिक्ट मिंज, उप पुलिस अधीक्षक को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का अतिरिक्त काम सौंपा गया है।

प्रभार मिलने के साथ ही श्रीमती नेहा वर्मा ने मैदानी कार्य शुरु कर दिया है। वे यातायात अमले के साथ शहर की व्यस्त सडक़ों पर उतरीं और बेतरतीब ढंग से खड़े किये गए दुपहिया वाहनों को उठवाने के साथ चार पहिया वाहनों में लॉकिंग की कार्रवाई को सख्ती से प्रारंभ कराया। टीपी नगर में पॉम मॉल के सामने सडक़ तक खड़ी किए गए वाहनों को उठवाने की कार्रवाई की गई। इस तरह की कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालकों में हडक़म्प मच गई है। कार्रवाई के दौरान एएसआई मनोज राठौर भी एएसपी श्रीमती नेहा वर्मा के साथ मौजूद हैं।

Latest News

नवरात्रि में अंधेरे में डूबी रही सिंचाई कॉलोनी, बरपाली सरपंच पर भेदभाव के आरोप

वार्ड क्रमांक 12 को छोड़कर बाकी वार्डों में रोशनी, आखिर सिंचाई कॉलोनी के लोगों का क्या दोष? बरपाली(आधार स्तंभ) :...

More Articles Like This

- Advertisement -