जिलाधीश के बंगलें में निकला नाग हो सकती थी बड़ी दुर्घटना,अविनाश यादव ने किया नाग का सफल रेस्क्यू

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा के जिलाधीश के बंगले में उस वक्त हड़कंप मच गई जब वहां काम कर रहे व्यक्ति ने एक जहरीला नाग को फन फैलाए देखा देखने के बाद वह काफी घबरा गया।  वहां उपस्थित अधिकारियों को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही अधिकारी ने आर सी आर एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को फोन करके जानकारी दी। अविनाश यादव ने देरी न करते हुए तत्काल कलेक्टर बंगले पहुंचकर देखा कि वहां एक नाग फन फ़ैलाये बैठा हुआ था। अविनाश यादव ने वहां काम कर रहे लोगों को शांत किया और उसके बाद नाग का सफल रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में रिलीज कर दिया। कोरबा में आए दिन इस तरीके की घटना आम हो गई है लोगों को बारिश के मौसम में हमेशा सावधान रहने की जरूरत है जिससे कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके!

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -