जादू-टोना के शक में कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां की कर दी हत्या

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ)  :  जादू-टोना के शक में कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां की हत्या कर दी। तांत्रिक के कहने पर आरोपी विष्णु केवट ने मां की हत्या करने के बाद थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव का है। गांव में रहने वाला विष्णु कैवर्त्य बच्चों की तबीयत खराब रहने से परेशान रहता था।

इलाज के लिए वह तांत्रिक के पास गया था, जिसने मां के जादू-टोना करने की वजह से बच्चों की तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर परेशान युवक ने धारदार टंगिया से अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। टंगिया लेकर चकरभाठा थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि मेरे बच्चों की तबीयत मेरी मां की वजह से खराब थी।

उनको कई बार समझाया हूं, जब नहीं समझी तो गुस्से में आकर इसी टंगिया को उसके सिर दे मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -