जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने आदतन बदमाश के खिलाफ की जिला बदर की कार्रवाई…

Must Read

जांजगीर-चाम्पा(आधार स्तंभ) :  जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने आदतन बदमाश अजय अनंत निवासी कोटाडबरी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। माननीय जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

आदतन बदमाश अजय अनंत के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 10 अपराधिक प्रकरण और 08 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज है। बदमाश के खिलाफ लूट करना, चोरी करना, लोगों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना और आर्म्स एक्ट के मामले संबंधी अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध हैं।

पुलिस द्वारा आदतन बदमाश के अपराधिक गतिविधि की प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय और आक्रोश का वातावरण बना हुआ था। जिसे ध्यान में रखते हुए बदमाश के विरुद्ध जांजगीर-चाम्पा जिला से जिला बदर की कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन पूर्व में भेजा गया था।

माननीय जिला दंडाधिकारी महोदय एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा आदेश पारित किया जाकर 01 वर्ष के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। बदमाश को जांजगीर-चाम्पा जिले के साथ-साथ सरहदी जिलों सक्ति, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदा बाजार से भी जिला बदर किया गया है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य आदतन बदमाश के अपराधिक कृत्यों पर नियंत्रण रखना और क्षेत्र के जन मानस व जान माल की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -