मुंगेली पुलिस की पहल : युवाओं को नशे से बचाने के लिए कार्यशाला आयोजित…

Must Read

मुंगेली (आधार स्तंभ) :  मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अभियान “पहल” के तहत एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाना है।

मुंगेली पुलिस ने युवाओं को ब्राउन शुगर, चरस, गांजा और नाइट्रा जैसे नशों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, माता-पिता से भी अपने बच्चों की आदतों और दोस्तों पर नज़र रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे का सेवन करने वाले युवा पीढ़ी को परिजनों के समक्ष समझाइश दी गई और अपील की गई कि नशे से दूर रहें और बेहतर भविष्य का निर्माण करें।

नशे के कारण युवा पीढ़ी शिक्षा से दूर हो जाते हैं और अपराध, लड़ाई-झगड़े में शामिल हो जाते हैं। नशे की लत से स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है। इसलिए, पुलिस अधीक्षक ने युवाओं और उनके परिजनों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध नशा करने वालों पर नजर रखी जा रही है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी को अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित कर सकता है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

कार्यशाला में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप निरीक्षक सुशील बंछोर व पुलिस स्टाफ एवं सुखे नशा में लिप्त युवा पीढ़ी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे ।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -