जांजगीर-चांपा से गुमशुदा हुई युवती। युवती की पुरजोर तलाश में जुटी पुलिस।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जांजगीर-चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती विगत 26 मार्च को कोरबा जाने के नाम पर निकली थी, लेकिन वह कोरबा नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाना नवागढ़ में युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुलसी निवासी अनीता नागेश (22) विगत 26 मार्च को ग्राम तुलसी से कोरबा जाने के नाम पर निकली थी, लेकिन वह कोरबा नहीं पहुंची।

युवती के कोरबा नहीं पहुंचने पर परिजनां ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाना नवांगढ़ में युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों ने बताया कि आज पर्यंत तक युवती के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल रहीं है। युवती के संबंध में सूचना देने वालों के लिए मोबाईल नंबर जारी किया गया है। मोबाईल नंबर 8982492230 पर सूचना दे सकते हैं।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -