जांजगीर-चांपा में शराब के नशे में युवक को मारा चाकू, गाली देने से मना करने पर विवाद…पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर चंपा – (आधार जांजगीर-चांपा जिले में शराब के नशे आरोपी ने एक युवक को चाकू से मारा। घटना 25 अप्रैल की है। सुबह साढ़े 11 बजे आरोपी दिनेश सिंह उर्फ विक्की (32) ने मोहम्मद साहिल पर हमला किया था। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचा। आरोपी ने मोहम्मद साहिल को अश्लील गालियां दीं। पीड़ित के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 296, 351(2), और 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने नशे की हालत में हत्या की नीयत से हमला किया था।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को 13 मई को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Latest News

कटघोरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत,भालूमोड़ के पास हादसा, केबिन में फंसा शव रेस्क्यू कर निकाला…

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।...

More Articles Like This

- Advertisement -