जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) ।जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 एवं आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु 1 जून से 2 जून 2023 तक निर्धारित की गई है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन परीक्षा 22 जुलाई 2023 को होना प्रस्तावित है। परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -