चन्द्र ट्रेडर्स में सेंध मारकर चोरी,ब्लोवर मशीन ले गए

Must Read

कोरबा-बांकीमोंगरा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम देवरी पुल से 100 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग में संचालित चन्द्र हार्डवेयर में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

संचालक ने बताया कि रविवार और सोमवार के दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध मार कर भीतर प्रवेश किया और कलर बनाने वाला ब्लोअर मशीन चोरी कर अपने साथ ले गए। कुछ और सामानों की चोरी हुई है जिसके बारे में तस्दीक किया जा रहा है। दुकान संचालक साखाराम कश्यप इस चोरी से हैरत में हैं और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -