घर के पास स्थित कुएं से मिला पिता का शव, पुत्र गायब…जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में चौक स्थित हाईस्कूल के पास रहने वाले भुवन का शव घर के पास स्थित कुएं से मिलने की खबर आम होते ही शोक मिश्रित सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसमें मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदेहास्पद होकर हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक का पुत्र घर से गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पाली पुलिस की सूचना पर कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर भी घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। पुलिस द्वारा मर्ग, पंचनामा की कार्रवाई बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पुत्र पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने उपरांत जांच की दिशा तय होगी व गति आएगी।

Latest News

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कारों से लोड कंटेनर 30 फीट नीचे गिरा, चालक घायल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मोरगा चौकी...

More Articles Like This

- Advertisement -