घर के किचन में फंदे से लटकती हुई मिली महिला की लाश,कारण ज्ञात करने में जुटी ,

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के चिचोली गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के किचन में फंदे से लटकती हुई मिली।


जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

घटना के वक्त पति गया था दोस्त की सगाई में

पवन ने बताया कि रविवार सुबह वो अपने दोस्त के सगाई में सक्ती गया हुआ था। जब देर शाम वो वहां से घर वापस आया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई।

उसने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद सबने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पत्नी की लाश किचन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं 2 साल की बच्ची घर में खाट पर खेल रही थी।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

 

घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने मृतका के पति और परिजनों का बयान दर्ज किया है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -