घरेलू विवाद में खुद के गले पर चलाया हँसिया, गले में फंस गया हँसिया

Must Read

अकलतरा(आधार स्तंभ) : जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा नगरपालिका इलाके में रहने वाले शख्स ने हंसिए से खुद के गले पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया, यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे अकलतरा नगर पालिका के संजय नगर गौशाला मोहल्ले में रहने वाले रामावतार (40) के घर में विवाद हो रहा था। लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। उसमे घर में रखे हंसिये को अपने गले में घुसा लिया। ये देख परिजन आनन-फानन में लेकर उसे अकलतरा के सीएचसी अस्पताल पहुंचे। गले में हंसिये की नोक घुसा देख डॉक्टर तुरंत इलाज में जुटे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हंसिया को नहीं निकाला, उन्हें डर था कि अगर हंसिया को निकाला गया, तो खून अधिक बह जाएगा, जिससे मौत भी हो सकती है। डॉक्टर ने व्यक्ति को बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बिलासपुर में व्यक्ति का इलाज जारी है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -