गाँव के तालाब में तैरते मिली लाश, हरदीबाजार पुलिस जुटी जाँच में

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) । कोरबा जिले ग्राम हरदीबाजार थाना के रलिया में गांव में एक व्यक्ति की लाश तलाब में तैरते हुए पाई गई। आज सुबह गांव में सनसनी फैल गई, जब मृतक की पहचान रमेश कोरवा के रुप में हुई है, जो बीती शाम से लापता था। मर्ग कायम कर पुलिस माले की जांच कर रही है।

रमेश की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। सुबह सुबह लोगों ने तालाब में लाश देखी तब पूरे गांव में यह खबर फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर लाश को बाहर निकाला गया फिर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है, कि मृतक कबाड़ खरीदने का काम किया करता था। पुलिस का कहना है, कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -