असामाजिक तत्वों ने बच्चों के पार्क में लगाई आग, कई सारे सामान हुए जलकर खाक

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के एक चिल्ड्रन पार्क में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटे देख राहगीरों ने दमकल वाहन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची सीएसईबी की दमकल वाहन ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना गुरुवार देर रात 3 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्री सीएसईबी कॉलोनी में स्थित चिल्ड्रन पार्क में आग लगी थी। इस घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है। इस घटना में पार्क में बने बच्चों के खेलने वाले कई सामान जलकर खाक हो गए हैं।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -