खौफनाक मंजर; स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :   जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अकलतरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान किशन मरावी उम्र 20 वर्ष और अभय दास उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से अपने गांव से अकलतरा की ओर निकले थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। फिलहाल अकलतरा थाना पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता 95 प्रतिशत लोगों...

More Articles Like This

- Advertisement -