खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में होगी बैठक

Must Read

 

रायपुर (आधार स्तंभ) :  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में 30 सितम्बर को आगामी खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक आगमी 30 सितम्बर को आयोजित की जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एस-2-12 में होगी। मंत्री-मंडलीय उप समिति की बैठक में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त एवं वाणिज्यिकर मंत्री ओ.पी. चौधरी, बी सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा सदस्य के रूप शामिल होंगे।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -