खबर का असर : सचिव ने सौंपा प्रभार, अब होगा पंचायत में कार्य सुचारू रूप से जारी

Must Read

करतला(आधार स्तंभ) : ग्राम पंचायत बरपाली का मामला। सचिव का प्रभार नहीं हो रहा था हस्तांतरण। खबर लगने के बाद सी ई ओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस। अंततः सचिव ने सौंपा प्रभार।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के द्वारा गत माह 17 जून को आदेश जारी कर करतला जनपद के ग्राम पंचायत बरपाली के सचिव लखन लाल जायसवाल को ग्राम पंचायत जुनवानी का प्रभार दिया गया था और साथ ही ग्राम पंचायत बरपाली का अतिरिक्त प्रभार संडैल के सचिव राजेन्द्र खांडे को सौंपा गया था। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होने का निर्देश दिया था। किंतु आदेश के लगभग एक माह तक दोनों सचिवों के द्वारा जिला पंचायत के आदेश का परिपालन नहीं किया गया था।

इस मामले का खबर प्रकाशित होने के बाद जनपद सी ई ने आनन फानन में दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 11 जुलाई के अपरान्ह तक प्रभार हस्तांतरण करने आदेश जारी किया। किंतु 11 जुलाई के शाम तक भी प्रभार हस्तांतरण नहीं हो पाया था। आधार स्तंभ द्वारा दुबारा खबर लगाने के बाद आखिरकार बरपाली पंचायत का प्रभार सचिव राजेन्द्र खांडे को सौंपा गया। प्रभार मिलने के बाद अब उम्मीद है ग्राम पंचायत बरपाली का कार्य की सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगी।

 

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -