कोरबी में सड़क दुर्घटना में बस और वाहन क्षतिग्रस्त, कई लोग बाल-बाल बचे

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक बस और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना रविवार को चिरमिरी-कटघोरा मार्ग पर भद्रा चौक में हुई।

पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार से आ रही कार्गो वाहन ने एक खड़ी बस में जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बस एक होटल में जा घुसी। घटना में बस और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी की भी जान नहीं गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चौकी प्रभारी अफसर हुसैन खान ने अपने स्टॉफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक को इलाज कराने कोरबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा और मरहम पट्टी, दवाई कराने के पश्चात दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोरबी चौकी का सीमावर्ती क्षेत्र जिले से 140 किलोमीटर होने से एवं पुलिस चौकी से 30 किलोमीटर होने के कारण अपराधी, आराम से अपराध अंजाम देकर पड़ोसी जिले में रफूचक्कर हो जाते हैं।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -