कोरबा: सड़क किनारे मिली ग्रामीण की रक्तरंजित लाश, हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Must Read

कोरबा। ठिठुरती ठंड के बीच कोरकामा पंचायत से लगे ग्राम ढेंगुरडीह में शुक्रवार की शाम को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सड़क किनारे तिराहे के पास एक ग्रामीण की बर्बरता से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने कुल्हाड़ी से युवक की गर्दन और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से हत्या के सुरागों की तलाश की गई। डॉग स्क्वायड ने एक संदिग्ध की दिशा की ओर इशारा किया, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -