कोरबा मेडिकल कॉलेज से 4 माह के बच्चे की चोरी, पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुटी
कोरबा(आधार स्तंभ) : जिला मेडिकल कॉलेज में 4 माह की बच्चे की हुई चोरी। चोरी की सारी करतूत जिला मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। बच्चा चोरी की घटना के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुरुडीह निवासी अंजू जिला मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में तबीयत खराब होने पर भर्ती है। जहां साथ में चार माह के अपने बेटे को साथ रखी हुई थी। पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला अस्पताल पहुचती थी और बच्चे को गोद में लेकर खेलाया करती थी। महिला अस्पताल में उसके परिजन भर्ती है कहकर बताया करती थी। इसके बाद बच्चे की नानी के साथ काफी घुलमिल गई थी। जिसका फायदा उठाते हुए वह बच्चे को लेकर लापता हो गई। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच बच्चे की तलाश में जुटी गई है।




