कोरबा में शिव मंदिर के सामने युवती पर ब्लेड से हमला, बदमाश फरार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक चौंकाने वाली घटना में एक युवती पर दो नकाबपोश युवकों ने ब्लेड से हमला कर दिया। यह घटना कल देर शाम दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जा नगर के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, युवती अपनी सहेली के साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद घर जाने के लिए स्कूटी चालू करते समय दो नकाबपोश युवक पहुंचे और ब्लेड से हमला करना शुरू कर दिया।

युवती ने इस पर चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज किया गया।

घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -