कोरबा में राख के कहर से लोग परेशान, झगरहा चौक पर चक्काजाम

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के झगरहा चौक में राख के कारण बनी स्थिति को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। शहर के मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में राख फेंक दिया गया, जो लोगों के घर तक पहुंचकर उन्हें काफी परेशान कर रहा है। राख के कण लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

 

आक्रोशित लोगों ने झगरहा चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना है कि राख की उपयोगिता साबित नहीं होने के कारण यह अब लोगों के लिए जी का जंजाज बन गया है ।

इस स्थिति को लेकर प्रशासन को भी सक्रिय होने की जरूरत है। लोगों की सेहत और सुरक्षा के लिए राख के प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -