कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोरबा: जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा रिसदी उरगा बायपास मार्ग पर कुरुडीह के निकट हुआ।

घटना के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि प्रेमलाल और फेकू, जो दोनों सीतामढ़ी मोतीसागर पारा के निवासी थे, मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक चाचा-भतीजा थे। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और दोषी ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी नाराजगी को देखते हुए पुलिस को स्थिति पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -