कोरबा में कहर बनी कड़कती बिजली, पेड़ के नीचे खड़े दो भाइयों की हालत नाज़ुक

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ | रविवार, 26 मई 2025: कोरबा जिले के कुदमुदा वन मंडल अंतर्गत डोमाडीह गांव में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में मछली पकड़ रहे दो सगे भाई आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में सदमे और चिंता का माहौल है।

52 वर्षीय राम सिंह बिंझवार और उनके 49 वर्षीय भाई धरम सिंह बिंझवार सुबह-सुबह गांव के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए थे। तभी आसमान में अचानक बादल घिर आए, तेज़ बिजली चमकी और हल्की बारिश शुरू हो गई। दोनों भाई तालाब से निकलकर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए—पर किसे पता था कि वहीं से मौत उन्हें देख रही थी!

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -