कोरबा: भारी वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की मौत

Must Read

कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम कोडगार निवासी रमन सिंह (25 वर्ष) की रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना ग्राम जरौंधा के पास रूमगा मार्ग पर दोपहर बाद हुई, जब तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने रमन की बाइक को टक्कर मार दी।

सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब रमन अपनी बाइक पर जा रहे थे और हाइवा वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद भारी वाहन ने रमन की बाइक को उछालते हुए सड़क पर फेंक दिया, जबकि वाहन सड़क पर घूमते हुए काफी दूर जाकर रुका। इस हादसे में रमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Latest News

ICDS में तबादले, परियोजना अधिकारियों सहित 41 का तबादला

रायपुर/कोरबा(आधार स्तम्भ) : छत्तीसगढ़ शासन के महिला बाल विकास विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। कई महिला...

More Articles Like This

- Advertisement -