कोरबा जिले में महिला के ऊपर अनाचार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ): वासना का भूत जब सिर पर सवार होता है तो मनुष्य हैवान बन जाता है। यही हुआ कोरबा जिले के खरमोरा अटल आवास में निवासरत एक 35 वर्षीय महिला के साथ। एक बच्चे की मां से आधा दर्जन युवकों ने रात भर अनाचार किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सामूहिक अनाचार की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।पुलिस टीमें निकल पड़ी आरोपियों की तलाश में ,और फिर उन्हें धर दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में राजेश कुमार गोड,गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज ,अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित करने व अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जा रहा है

Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला में रक्तदान शिविर, 14 यूनिट रक्त संग्रह

करतला (आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक...

More Articles Like This

- Advertisement -