कोरबा जिले के गांव में हाथियों का उत्पात , रात में छिपकर गुजार रहे ग्रामीण,गांव में दहशत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का आतंक बना हुआ है। करीब साढ़े चार दर्जन जंगली हाथी पिछले एक सप्ताह से इधर-उधर घूम रहे हैं। बीती रात इन हाथियों ने गौरेला ढांढ बस्ती में घुसकर दो मकानों को तहस-नहस कर दिया। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग जान बचाने के लिए रातें कहीं-न-कहीं छिपकर गुजारने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में स्थित सामुदायिक भवन पिछले दस वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण यह आपदा के समय शरणस्थल के रूप में भी उपयोगी नहीं है। वहीं, गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया था। बिजली के तार भी चोर उखाड़ ले गए, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। ऐसे में हाथियों का गांव में प्रवेश करना लोगों को दिखाई तक नहीं देता।

Latest News

कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वन्य ग्राम डूमरमुड़ा के सागौन बाड़ी में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न और अधजली लाश बरामद हुई, एक आरोपी गिरफ्तार,...

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वन्य ग्राम डूमरमुड़ा के सागौन बाड़ी में एक...

More Articles Like This

- Advertisement -