कुसमुंडा में चोरों का आतंक, कपडा दुकान का छप्पर तोड़कर लाखों की चोरी

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के कोयलांचल क्षेत्र कुसमुंडा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए कुसमुंडा थाना क्षेत्र के इमलीछापर चौक स्थित “स्काई मेन्स वियर” नामक दुकान को निशाना बनाया और बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान का छप्पर तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के छप्पर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे नए कपड़े, जूते सहित गल्ले में रखी नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकान संचालक आकाश साहू को उस समय हुई जब वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है, जबकि कई कीमती वस्तुएं और नगदी गायब हैं।

घटना की सूचना तत्काल कुसमुंडा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद अब तक किसी भी मामले में पुलिस को ठोस सफलता नहीं मिल पाई है।

इससे पहले भी विकास नगर स्थित “नेहा रेडीमेड” दुकान में इसी तरह छप्पर तोड़कर चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें हजारों रुपए के सामान की चोरी हुई थी। उस मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों शातिर चोर सक्रिय हैं, जो खासतौर पर शीट या टीन शेड वाली दुकानों को निशाना बना रहे हैं। चोर छप्पर तोड़कर रात के समय बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोयलांचल क्षेत्र में अब स्थिति यह है कि कालोनियों से लेकर मुख्य सड़क तक स्थित दुकानें भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Latest News

96 घंटे रायपुर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, नशा के लोकल नेटवर्क पर प्रहार, हिस्ट्रीशीटर सहित 8 आरोपी गिरफ्तार 42 minutes ago Vedant Samachar FacebookWhatsAppXTelegramEmailShare...

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -