कलेक्टर मेरा मामा,कौन क्या बिगाड़ लेगा…दिया धमकी तो दर्ज हुआ FIR

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  हमारी पहुंच कलेक्टर तक है। कलेक्टर मेरा मामा है, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता…..कहकर महिला से मारपीट करने वाले के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

प्रार्थिया टिकैतिन बाई पति जोहितराम 45 साल ग्राम माखनपुर थाना पाली की निवासी है। घटना दिनाँक 30 नवम्बर को शाम 4 बजे राजपाल सिंह पिता समारसिंह गोड, बहोरिक राम पिता सम्मारसिंह गोड एवं उनके सहयोगियों के द्वारा एक राय होकर नशे में धुत होकर उसके साथ गाली- गलौच कर धक्का-मुक्की करते हुए हाथ में गंभीर चोंटे लगाया। प्रार्थिया और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए इनके द्वारा कहा गया कि हमारी पहुंच कलेक्टर तक है, कलेक्टर मेरा मामा है कहते हुए मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

30 नवम्बर को पुलिस सहायता केन्द्र चैतमा में प्रार्थिया व उसके परिवार वालों के विरूद्ध फर्जी शिकायत किया गया। इस सब घटना से प्रार्थिया बहुत ही ज्यादा परेशान हुई। वे लोग लगातर मारपीट तथा गाली-गलौच करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने राजपाल सिंह आयम, बहोरिक राम एवं उसके सहयोगियों के द्वारा इस कृत्य के संबंध में कठोर कार्यवाही करने का आग्रहपूर्वक आवेदन थाना में दिया। पाली पुलिस टिकैतीन बाई की रिपोर्ट पर राजपाल सिंह आयाम, बहोरिक गोड के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -