कलेक्टर ने जनपद कार्यालय सक्ती, फुटबाल ग्राउंड, लॉन टेनिस और बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

Must Read

 

निर्माण कार्य में देरी करने पर ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सक्ती (आधार स्तंभ) :  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज जनपद कार्यालय सक्ती व नगर पालिका सक्ती क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 बुधवारी बाजार में फुटबाल ग्राउंड, लॉन टेनिस और बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती को दिए तथा गुणवत्तापूर्ण व तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही कलेक्टर श्री तोपनो ने आज जनपद कार्यालय सक्ती का निरीक्षण करते हुए कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में किये जा रहे कार्यों का निरिक्षण किया l निरिक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थित बैठक व्यवस्था रखने कहा l उन्होंने कार्यालय परिसर व विभिन्न शाखाओं में बेहतर साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए l कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होने तथा कार्यालय में आने वाले आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने कहा l इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा कार्यालय परिसर के सामने वाहनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव किये जाने सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए l निरिक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती श्री संजय सिंह, एडीसनल सीईओ सुश्री अन्नपूर्णा कसेर सहित जनपद पंचायत और नगरपालिका परिषद सक्ती के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -