कलेक्टर ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत नंदौरखुर्द में किया पौधरोपण नंदौरखुर्द में आज लगभग 300 फलदार पौधों का किया गया रोपण

Must Read

 

सक्ती (आधार स्तंभ) : भारत सरकारछत्तीसगढ़ शासन की विशेष पहल एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों, स्व सहायता समूह के सदस्यों आदि द्वारा आज नंदौरखुर्द में वृहत स्तर पर पौधरोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत विकासखंड सक्ती के ग्राम नंदौरखुर्द में आज लगभग 300 फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा उक्त आयोजन को पर्यावरण व स्वास्थ्य की दृष्टि से आगामी भविष्य के लिए अच्छा प्रयास बताया तथा बिहान समूह के दीदीयों व स्थानीय ग्रामीणों की स्वस्फूर्त भागीदारी की सराहना की गयी। साथ ही कलेक्टर द्वारा पौधरोपण के इस अभियान में समस्त जिलेवासियों से पौधरोपण के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी हेतु अपील की गई।

जनपद पंचायत सक्ती सी ई ओ श्रीमती प्रीति पवार के मार्गदर्शन में स्थानीय क्लस्टर लेवल पर फेडरेशन बिहान की दीदीयों द्वारा पौधरोपण की तैयारी की गई तथा स्व. सहायता समूह की महिलाओं व अन्य लोगों द्वारा पौधरोपण हेतु बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। जनपद पंचायत सक्ती सीईओ श्रीमती पवार द्वारा पौधारोपण के इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती सी ई ओ श्रीमती प्रीति पवार, स्थानीय ग्रामीणजन, महिला स्व सहायता समूह के विभिन्न सदस्य, ग्राम संगठन व संकुल संगठन पदाधिकारी, बिहान की जिला व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Latest News

बिलासपुर में SSP का ‘एक्शन मोड’ ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार, 513 पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :   बिलासपुर में अब कानून सिर्फ किताबों में नहीं, सड़कों पर दिख रहा है। एसएसपी रजनेश...

More Articles Like This

- Advertisement -