कलेक्टरों के पास होंगे अतिशेष शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकार, युक्तियुक्तकरण के ड्रॉफ्ट को CM ने दी हरी झंडी

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को सहमति मुहर लगा दी। इसके बाद युक्तियुक्तकरण का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग में सोमवार 5 अगस्त से युद्ध स्तर पर इसका काम प्रारंभ हो जाएगा।

बता दें, स्कूल शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री को युक्तियुक्तकरण कैसे किया जाएगा, इसका ड्राफ्ट बनाकर भेजा था। प्रस्ताव में कुछ बिंदुओं पर स्थिति साफ न होने की वजह से अफसरों को फिर सीएम हाउस बुलाया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के सक्रेरेट्री और डीपीआई ने प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद सीएम ने ड्राफ्ट को हरी झंडी दे दी। उन्होंने अफसरों को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

करीब 4 हजार स्कूल ऐसे हैं, जो एक ही कैंपस में और स्कूलों के साथ चल रहे हैं। और लगभग डेढ़ हजार स्कूल ऐसे हैं, जिनमें राष्ट्रीय मानके हिसाब से बच्चे 10 से कम हैं। इनमें 100 से अधिक ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चे 10 से कम हैं और शिक्षक राष्ट्रीय मानक से कहीं अधिक हैं। ऐसे स्कूलों को आसपास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। इससे शिक्षक विहीन और सिंगल टीचर वाले स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या दूर हो जाएंगी।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -