कम्बल में लिपटा हुआ मिला एक युवती और एक बच्चे का शव, युवती की लाश निर्वस्त्र

Must Read

जांजगीर(आधार स्तंभ) : जांजगीर- चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार गांव में मुड़ा नाला में कंबल से लिपटी हुई एक अज्ञात युवती और एक बच्चे का शव मिला है। दोनों शवों के पास से एक खरगोश भी मृत मिला है। महिला और बच्चे का शव एक दूसरे से लिपट कर रस्सी से बंधा मिला है। दोनों की पहचान नहीं हुई है।

थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि ग्रामीणों ने नाले में कपड़े से लपटा हुआ शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र आठ साल, वहीं युवती उम्र 25 साल की बताई जा रही है। वहीं एक खरगोश भी दोनों के शव के पास मृत अवस्था में मिला है। बच्चा और युवती दोनों का शरीर एक दूसरे से रस्सी से बंधे हुए कंबल से लपटा हुआ मिला है।

आशंका है कि दूसरे जगह से दोनों को मार कर शव को मुड़ा नाला के पास फेंक दिया गया है। युवती के शरीर के बाएं पैर में चोट के निशान हैं। युवती निर्वस्त्र अवस्था में मिली है। युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला है। वहीं बच्चे के गले में रस्सी से खींचने से निशान हैं। डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां 500 मीटर तक डॉग घूमते हुए गए, जिसके बाद आगे नहीं बढ़ पाए।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -