भाजपा बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर दिया मार्गदर्शन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंह देव नव दायित्व प्राप्ति के पश्चात आज औपचारिक रूप से कोरबा जिले की बैठक लेने के लिए अपने प्रथम प्रवास पर कोरबा पहुंचे । ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित दीनदयाल कुंज में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अनुराग सिंह देव ने जिले के 19 मंडलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलों की समीक्षा के पश्चात कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अनुराग सिंह देव ने कहा कि कोरबा जिला को ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में ऊर्जाधानी के रूप में जाना जाता है और प्रदेश नेतृत्व कोरबा जिले से बड़ी अपेक्षा रखता है । इस हेतु कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं का भी दायित्व बनता है कि अपनी पूरी ऊर्जा एवं सामर्थ्य के साथ प्रदेश के द्वारा प्रदान किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करें ।

इससे पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अनुराग सिंह देव के प्रथम आगमन पर कहा की सिंह देव के आगमन से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह का संचार होगा भाजपा जिला कोरबा बूथ सशक्तिकरण सहित अन्य सभी कार्यक्रमों में आज प्रदेश के शीर्ष जिलों में स्थान प्राप्त कर रहा है । कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं जोश को देखकर यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले के चारों विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करेगी । भाजपा जिला की बैठक को जिला के प्रभारी एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, सह प्रभारी गोपाल साहू एवं छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भी संबोधित किया ।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -