कबाड़ी की मनमानी,हर वक्त हादसे का खतरा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर से लगे एसईसीएल क्षेत्र के मुड़ापार-रामनगर मार्ग में मोड़ पर संचालित शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग पर स्थित एक कबाड़ दुकान से स्थानीय लोग परेशान हैं। दुकान संचालक ने सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। वार्ड नंबर 29 के पार्षद राम गोपाल कुर्रे ने इस मामले में मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

यह मार्ग रामनगर, मुड़ापार और अमरैयापारा को जोड़ता है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। कबाड़ दुकान संचालक ने दुकान के बाहर बड़ी मात्रा में सामान फैला रखा है। सड़क तक कबाड़ बिखरा पड़ा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पास में एक नाला निर्माण कार्य भी चल रहा है और शराब दुकान भी है।

 

कबाड़ परिवहन में लगे वाहन हमेशा सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे यातायात बाधित होता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। पार्षद ने नगर निगम में भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -