कटघोरा वन मंडल में हाथी का कहर, महिला की मौतलगातार दूसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत, घर–फसलों को भी नुकसान

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के कटघोरा वन मंडल के ग्राम बिंझरा में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना बाई, पति रामकुमार धोबी 36 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह बाड़ी की ओर जा रही थी जहाँ उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी के हमले की लगातार दूसरी घटना से कटघोरा वनमण्डल क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है।

इसके पहले पाली क्षेत्र में पिछले चार दिनों से डेरा जमाए हुए लोनर हाथी ने मंगलवार की रात एक महिला की जान ले ली। ग्राम लीमपानी में फुलसुंदरी पति टिकैत राम 50 वर्ष को मार डाला। घटना से क्षेत्र में भय व आक्रोश का माहौल है। हाथी घर,खेत,फसल को भी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -