कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, ट्रेलर ड्राइवर घायल

Must Read

कटघोरा (आधार स्तंभ) :  अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर कटघोरा के तानाखार बरपाली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के सामने के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर का कमर का हिस्सा केबिन में फंस गया, जिसे घंटे भर के रेस्क्यू के बाद निकाला गया। घायल ड्राइवर की स्थिति नाजुक है और उसे कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे ड्राइवर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। डायल 112 की मदद से घायल ड्राइवर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद नेशनल हाइवे मार्ग पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर हटाने का काम शुरू कर दिया है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -