कटघोरा में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  कटघोरा थाना क्षेत्र के खुटरीगढ़ में एक तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चंदनपुर निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, अस्पताल में डॉक्टर और वार्डबॉय नदारद मिले, जिससे घायल युवक को तत्काल चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई। पुलिस ने बताया कि घायल युवक नशे में था और हादसे के समय उसकी बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -