कई अफसरों पर अभी और गिर सकती है चुनाव आयोग की गाज

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : कलेक्टर-एसपी समेत अन्य अफ़सरों पर हुई कार्रवाई से पूरे राज्य के प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया है। आयोग के सख्त रुख़ को देखकर अफसरों को डर सता रहा है।

इधर चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद कलेक्टर-एसपी ने अपना प्रभार अपने मातहत अफ़सरों को सौंपना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग का आदेश आते ही रायगढ़ कलेक्टर तारन सिन्हा ने ज़िला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव को अपना प्रभार सौंपा। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा और एडिशनल एसपी संजय ध्रुव में भी अपना चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू को अपना चार्ज सौंप दिया है। कोरबा एसपी उदय किरण ने अब तक अपना चार्ज नहीं सौंपा है। उनकी ओर से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि चुनाव आयोग के आदेश की उन तक कोई जानकारी नहीं पहुँची है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -