आधार स्तंभ (पाली) : शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरांवपारा में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुम्देश गोभिल के मुख्य आतिथ्य एवं श्री रतिराम तिर्की (एस.एम.सी. अध्यक्ष), नोडल प्राचार्य श्रीमती सविता कश्यप, प्राचार्य सेजेस पोडी श्री कीर्तन सिंह मरावी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर मंत्रोपचार कर पूजन किया। कु. दिव्यानी राज एवं साथियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुंदेश गोभिल ने अपने उद्बोधन में “एक पेड़ माँ के नाम, प्रकृति को हमारा प्रणाम” उक्ति के साथ वृक्ष के महत्ता, मानव जीवन और शिक्षा पर बल देते हुए बच्चों को प्रेरित किया।
सेजेस पोड़ी के प्राचार्य श्री मरावी ने “एक वृक्ष सौ पुत्र समान” पर प्रकाश डाला। श्रीमती सविता कश्यप नोडल प्राचार्य ने कहा “वृक्ष मानव जीवन का हल हैं, वृक्ष है तो हमारा कल हैं।”
सभी अतिथियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मोहनलाल कश्यप एवं तुलसी जगत संकुल समन्वयक ने पेड़ लगाने के बाद नियमित देखभाल एवं सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।
अतिथियों का स्वागत एवं आभार अभिव्यक्ति प्रधान पाठक डॉ. सुशील तिवारी ने किया , कार्यक्रम का संचालन श्री ताम्रध्वज साहू ने किया।
इस अवसर पर दामोदर सिंह मरकाम, श्रीमती आशा मिंज, लक्ष्मी नारायण कौशिक, तिलसाय साहू, संतोष कर्ष, गुरुशरण, सुनील केरकेट्टा, रामकिशुन, चौरासी लाल कुजूर का सराहनीय सहयोग रहा



