इस दफ्तर में नहीं फहराया राष्ट्रध्वज, कलेक्टर से शिकायत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब समूची ऊर्जाधानी में भी राष्ट्रीय पर्व गौरवपूर्ण और उल्लास के साथ मनाया जा रहा था, तब कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिलाई बाजार में एक ऐसा सरकारी दफ्तर भी रहा जहां इस बार राष्ट्रीय ध्वज का स्तंभ सूना-सूना था और राष्ट्रध्वज नहीं फहराया गया।

ध्वजारोहण नहीं करने के संबंध में कलेक्टर से की गई शिकायत में बताया गया है कि भिलाईबाजार ग्राम पंचायत के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय भिलाई बाजार में पिछले 03 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता रहा है, किन्तु अभी नवपदस्थ कनिष्ठ यंत्री भूपेन्द्र राठौर द्वारा 15 अगस्त 2025 को ध्वजारोहण नहीं किया गया।

यह कि कनिष्ठ यंत्री भूपेन्द्र राठौर स्थानीय निवासी होने के कारण कार्यालय का संचालन सही से नहीं कर रहे साथ ही उनके भिलाई बाजार पदभार ग्रहण करने के उपरान्त बिना वजह बिजली कटौती कर ग्रामीणों को परेशान करते हैं।

 

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -