आरोपी पूर्व मे आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जा चुका है जेल

Must Read

आरोपी पूर्व मे आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जा चुका है जेल

रायपुर(आधार स्तंभ) :  पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चन्द्रशेखर उर्फ गोलू राजपूत नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी सोन सिंह को गांजा बेचने के लिए मजबूर किया था और मारपीट कर 5000 रुपये की मांग की थी। आरोपी पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी सोन सिंह पिता नरसिंग मरावी ने दिनांक 01.02.2025 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.01.2025 को आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ गोलू राजपूत उम्र 34 वर्ष सा. बिरंगांव थाना उरला रायपुर ने प्रार्थी को गांजा बेचवाने के लिये मजबूर कर, गांजा का नुकसानी पैसा 5000 रू जबरन मांग कर जाने से मारने की धमकी देकर मारपीट किया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 75/25 धारा 296,351(2),119 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसे आज दिनांक मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Latest News

बहुचर्चित करण राठौर हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला, सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

मनेंद्रगढ़ (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के बहुचर्चित करण राठौर हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला...

More Articles Like This

- Advertisement -